Juices for Summer Skin Glow in Hindi: गर्मियों का मौसम अपने साथ न सिर्फ चिलचिलाती धूप और पसीना लाता है, बल्कि त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं भी पैदा करता है। सूरज की तेज़ किरणों के कारण त्वचा में सनबर्न, टैनिंग, डिहाइड्रेशन और नैचुरल ग्लो की कमी आम समस्या बन जाती है। इस स्थिति में महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स की जगह अगर आप अपने खानपान पर ध्यान दें, तो त्वचा की प्राकृतिक सुंदरता को लंबे समय तक बनाए रखा जा सकता है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि गर्मियों में कौन से 5 जूस पीने से स्किन ग्लो करता है।

गन्ने का रस और नींबू
गर्मी में ठंडक और मिठास का बेहतरीन सोर्स गन्ने का रस, नींबू के साथ मिलकर त्वचा के लिए एक चमत्कारी ड्रिंक बन जाता है। नींबू में मौजूद विटामिन C शरीर में कोलेजन के निर्माण को बढ़ाते हैं, जो त्वचा को टाइट, कोमल और चमकदार बनाने में मदद करता है। गन्ने का रस डिहाइड्रेशन को दूर करता है, जिससे त्वचा में नमी बनी रहती है और वह सुस्त या मुरझाई हुई नहीं दिखती।
चुकंदर और आंवले का जूस
चुकंदर और आंवला दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। ये फ्री रेडिकल्स से लड़कर त्वचा को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं। आंवला विटामिन C का भंडार है, जो त्वचा की कोशिकाओं की मरम्मत करता है और नई कोशिकाओं के निर्माण में सहायक होता है। यह जूस त्वचा को अंदर से साफ करता है और चेहरे पर एक नैचुरल ग्लो लाता है।

नारियल पानी
नारियल पानी प्राकृतिक रूप से इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है। यह शरीर और त्वचा दोनों को हाइड्रेट करने का सबसे आसान और सुरक्षित तरीका है। इसमें साइटोकाइन्स भी पाए जाते हैं, जो उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं। यह त्वचा की इलास्टिसिटी बनाए रखता है और उसे लंबे समय तक जवान बनाए रखने में मदद करता है।
पेठा और पुदीना का जूस
पेठा (ash gourd) और पुदीना को मिलाकर एक ठंडा और रिफ्रेशिंग ड्रिंक तैयार किया जाता है। पेठे में अधिक मात्रा में पानी होता है, जो शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। वहीं पुदीना प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो त्वचा को पर्यावरणीय नुकसान से बचाता है। इस जूस का सेवन करने से त्वचा हाइड्रेट रहती है और उसमें दमक बनी रहती है।
आंवला और हल्दी का जूस
यह जूस विटामिन C और करक्यूमिन का कॉम्बिनेशन है। आंवला जहां कोलेजन उत्पादन को बढ़ाता है, वहीं हल्दी अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों के कारण शरीर को भीतर से शुद्ध करती है। यह जूस त्वचा पर मुंहासे, जलन और रैशेज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
गर्मियों में केवल बाहरी स्किन केयर ही नहीं, बल्कि शरीर के भीतर से त्वचा को पोषण देना भी उतना ही जरूरी है। ये पांच जूस न केवल स्वादिष्ट हैं, बल्कि सेहत और ब्यूटी दोनों के लिए फायदेमंद हैं। इन्हें अपने डेली डाइट में शामिल कर आप गर्मियों में भी चमकदार, नमीयुक्त और जवान त्वचा पा सकते हैं।
Please watch this video by Boldsky channel