हमारे शरीर की तरह ही हमारा दिमाग भी अच्छी सेहत और एक्टिवनेस की माँग करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिजिकल एक्टिविटी केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि हमारे दिमाग को भी स्वस्थ और तेज़ बनाती है? आज के दौर में जहाँ तनाव, चिंता और मानसिक थकावट आम हो गई है, वहां रोज़ाना की थोड़ी सी एक्सरसाइज भी चमत्कारी प्रभाव डाल सकती है। आइए जानते हैं कि दिमाग के लिए फिजिकल कितनी और क्यों ज़रूरी है।
ब्रेन में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाए
जब हम चलते हैं, दौड़ते हैं या कोई भी फिजिकल एक्सरसाइज करते हैं, तो हमारा दिल तेज़ी से धड़कता है, जिससे दिमाग में रक्त प्रवाह बढ़ता है। यह बढ़ा हुआ रक्त प्रवाह दिमाग को ऑक्सीजन और ज़रूरी पोषक तत्व पहुँचाता है। इससे मस्तिष्क की कोशिकाएं बेहतर ढंग से काम करती हैं और अनावश्यक विषैले पदार्थ भी बाहर निकल जाते हैं। learn more about brain health through this video
नए न्यूरॉन्स बनने में मदद
एक्सरसाइज खासकर एरोबिक एक्सरसाइज जैसे कि तेज़ चलना, दौड़ना, स्वीमिंग आदि से दिमाग के ‘हिप्पोकैम्पस’ नामक हिस्से में नए न्यूरॉन्स बनते हैं। यह हिस्सा याददाश्त और सीखने से जुड़ा होता है। बढ़ती उम्र के साथ न्यूरॉन्स का बनना कम हो जाता है, लेकिन नियमित एक्सरसाइज इसे फिर से तेज कर सकता है।
ब्रेन के सीखने की क्षमता बढ़ाए
फिजिकल एक्टिविटी से बीडीएनएफ जैसे रसायन निकलते हैं जो दिमाग की ‘सिनेप्टिक प्लास्टिसिटी’ को बेहतर बनाते हैं। इसका मतलब है कि हमारा दिमाग नई जानकारियाँ जल्दी सीखता है और पुराने ज्ञान को अच्छे से संरक्षित करता है।
एकाग्रता और मानसिक ऊर्जा में सुधार(brain health)
एक्सरसाइज करने से डोपामीन और नॉरएड्रेनालाइन जैसे रसायन सक्रिय होते हैं जो ध्यान केंद्रित करने और एकाग्र रहने में मदद करते हैं। इससे हम मानसिक रूप से थकान महसूस नहीं करते और ज्यादा प्रोडक्टिव बनते हैं।
मूड अच्छा रखे और तनाव घटाए
फिजिकल एक्टिविटी से एंडॉर्फिन और सेरोटोनिन जैसे ‘मूड बढ़ाने वाले’ रसायनों का स्त्राव होता है। ये रसायन चिंता और अवसाद के लक्षणों को कम करते हैं। यही कारण है कि कई मानसिक रोग विशेषज्ञ डिप्रेशन में भी एक्सरसाइज को एक सुरक्षित उपाय मानते हैं।
नींद की गुणवत्ता में सुधार
एक्सरसाइज से हमारी नींद गहरी और संतोषजनक होती है। अच्छी नींद दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ाती है, याददाश्त मजबूत करती है और भावनाओं को नियंत्रित करने में मदद करती है।
ब्रेन डिटॉक्सिफिकेसन
हमारे शरीर में लसीका प्रणाली (lymphatic system) होती है, जो विषैले पदार्थों को बाहर निकालती है। दिमाग में इसी काम के लिए ‘ग्लाइंफेटिक सिस्टम’ होता है, जो एक्सरसाइज से बेहतर काम करता है। इससे अल्ज़ाइमर जैसे रोगों का खतरा कम होता है।
ब्रेन वॉल्यूम बढ़ाए
रिसर्च से पता चला है कि जो लोग नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं, उनके दिमाग के हिस्से जैसे ‘हिप्पोकैम्पस’ और ‘प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स’ अधिक विकसित रहते हैं। ये हिस्से निर्णय लेने, सोचने और याददाश्त के लिए ज़िम्मेदार होते हैं।
उम्र बढ़ने पर यादाश्त बनी रहे
फिजिकल एक्टिविटी सूजन, ऑक्सीडेटिव तनाव और कोशिकीय क्षति को कम करती है। यह दिमाग को उम्र के असर से बचाती है और समस्या हल करने, तेजी से सोचने और निर्णय लेने की क्षमता को बनाए रखती है।
Learn more about brain health through this video