आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में वजन बढ़ना एक आम समस्या है। लोग वजन कम करने के लिए तरह-तरह की डाइट लेते हैं। इनमें प्रोटीन एक आवश्यक मैक्रोन्यूट्रिएंट है जो आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता है, जिसके कारण वजन कम होता है। प्रोटीन की मानव शरीर के निर्माण में एक अनोखी भूमिका है। वजन घटाने के अलावा, प्रोटीन मांसपेशियों को बढ़ाता है, हड्डियों को मजबूत रखता है, मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है और ब्लडप्रेशर को कम करता है।
अंडे, चिकन, मछली, बादाम, पनीर, दाल, क्विनोआ और डेयरी उत्पाद कुछ अच्छे प्रोटीन स्रोत हैं। कई लोग अपनी दैनिक प्रोटीन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रोटीन पाउडर का भी सेवन करते हैं। बहुत से लोग नहीं जानते कि कुछ फल भी प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल करके वजन घटा सकते हैं।
उच्च प्रोटीन वाले फल
फल अत्यधिक पौष्टिक होते हैं। अपनी डाइट में इन उच्च प्रोटीन वाले फलों को शामिल करने से आपके शरीर को कई अन्य आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त करने में मदद मिल सकती है।
अमरूद
अमरूद में सबसे अधिक प्रोटीन पाया जाता है। अमरूद के एक टुकड़े में लगभग 1.4 ग्राम प्रोटीन होता है। अमरूद विटामिन सी का भी एक अच्छा स्रोत है जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए वजन घटाने के लिए अमरूत एक अच्छा फल माना जाता है।
कीवी
कीवी भी प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने, पाचन में सुधार करने, त्वचा को हेल्दी रखने और रक्त शर्करा के स्तर को कंट्रोल रखने में भी मदद कर सकता है। रोजाना कीवी के सेवन से काफी हद तक वजन कम हो सकता है।
एवोकैडो
वजन कंट्रोल करने वालों में एवोकैडो काफी पॉपुलर है। है। यह प्रोटीन, हेल्दी फैट और फाइबर का एक अद्भुत स्रोत है। हर रोज एवोकैडो खाने से वजन कंट्रोल होता है।
केला
केले आसानी से मिल जाने वाला फल है और यह काफी पौष्टिक भी होता है। यह पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत है। आप अपने आहार को प्रोटीन, विटामिन बी 6, विटामिन सी, फाइबर, फोलेट और मैग्नीशियम से भरपूर बनाने के लिए अपने दिन की शुरुआत केले से कर सकते हैं।
खुबानी
खुबानी को आसानी से अपने आहार में शामिल किया जा सकता है। सूखे खुबानी को ब्रेकफास्ट के रूप में खाया जा सकता है जो भूख के साथ-साथ मीठा खाने की लालसा को भी दूर कर सकता है। सूखे खुबानी को ट्रेल मिक्स, सलाद या स्मूदी में मिलाकर खाया जा सकता है।
जैकफ्रूट
जैकफ्रूट को कई तरह से खाया जा सकता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ए, मैग्नीशियम और पोटेशियम होता है। यह डायबिटीज को प्रभावी ढंग से कंट्रोल करने में भी मदद कर सकता है।
अनार
अनार पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कैलोरी कम और फाइबर, विटामिन और खनिज अधिक होते हैं। फलों में अनार भी प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है।
अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो इन फलों को अपने आहार में शामिल करें।