विटामिन B12 हमारे शरीर के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व है जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण, एनीमिया की रोकथाम और शरीर में ऑक्सीजन के प्रभावी परिवहन में मदद करता है। यह मूड को सुधारने और अवसाद के खतरे को कम करने में भी सहायक होता है। इसके अलावा, विटामिन B12 ऊर्जा उत्पादन में भूमिका निभाता है। इसलिए, जिन लोगों में इसकी कमी होती है, वे अक्सर थकान और ऊर्जा की कमी महसूस करते हैं। यह तंत्रिका कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है और बाल, त्वचा और नाखूनों के लिए फायदेमंद होता है।
हालांकि, केवल विटामिन B12 युक्त भोजन का सेवन करना पर्याप्त नहीं है। यह भी आवश्यक है कि हमारा शरीर इसे अच्छी तरह अवशोषित कर सके। यहां कुछ आसान और प्रभावी तरीके दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप अपने शरीर में विटामिन B12 का अवशोषण बढ़ा सकते हैं।
पाचन तंत्र को स्वस्थ रखें
विटामिन B12 का अवशोषण मुख्य रूप से हमारी आंतों पर निर्भर करता है। यदि आंतें स्वस्थ नहीं हैं, तो शरीर विटामिन B12 को ठीक से अवशोषित नहीं कर पाएगा। इसलिए आहार में प्रोबायोटिक युक्त खाद्य पदार्थ (दही, छाछ, किमची, सौकरकूट) शामिल करें। फाइबर युक्त आहार खाएं, जैसे हरी सब्जियां, फल, और साबुत अनाज। रोज़ाना पर्याप्त पानी पिएं ताकि पाचन तंत्र सही तरीके से काम करे।
शराब का सेवन सीमित करें
अधिक शराब का सेवन शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को बाधित करता है। शराब पाचन तंत्र को प्रभावित करती है, जिससे विटामिन B12 सहित अन्य आवश्यक पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। शराब का सेवन कम से कम करें या पूरी तरह बंद करें। अधिक मात्रा में पानी पिएं और स्वस्थ आहार अपनाएं।
विटामिन B12 युक्त फूड्स खाएं
विटामिन B12 मुख्य रूप से एनीमल बेस्ड खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। इसलिए, सही स्रोतों से इसे प्राप्त करना आवश्यक है। चिकन, मटन, सैल्मन, टूना और सार्डिन जैसी मछलियाँ, दूध, पनीर, दही और घी, विशेष रूप से अंडे की जर्दी (Egg yolk) विटामिन B12 का अच्छा स्रोत है। शाकाहारियों को फोर्टिफाइड अनाज, सोया मिल्क और बादाम दूध, विटामिन B12 सप्लीमेंट्स लेना चाहिए।
पाचन क्रिया ठीक रखे
विटामिन B12 का अवशोषण पेट में मौजूद एसिडके सही स्तर पर निर्भर करता है। यदि पेट में एसिड कम है, तो शरीर इसे ठीक से अवशोषित नहीं कर पाएगा। आहार में अदरक, नींबू और किण्वित खाद्य पदार्थ(Fermented Foods) शामिल करें, जो पेट के एसिड स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं। भोजन को अच्छी तरह चबाएं ताकि पाचन सही हो। ज्यादा प्रोसेस्ड फूड से बचें क्योंकि ये पाचन को धीमा कर सकते हैं।
दवाओं और अन्य कारकों का ध्यान रखें
कुछ दवाएं और स्वास्थ्य समस्याएं शरीर में विटामिन B12 के अवशोषण को प्रभावित कर सकती हैं। यह एंटासिड (Antacids) और पेट के एसिड को कम करने वाली दवाएं विटामिन B12 अवशोषण को बाधित कर सकती हैं। अवशोषण की समस्या वाले लोगों (जैसे, पाचन तंत्र की बीमारियाँ – गैस्ट्राइटिस, सीलिएक डिजीज, क्रोहन डिजीज) को डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। वृद्ध लोगों में B12 अवशोषण कम हो सकता है, इसलिए उन्हें अतिरिक्त सप्लीमेंट लेने की आवश्यकता हो सकती है।
विटामिन B12 एक अत्यंत महत्वपूर्ण पोषक तत्व है जो ऊर्जा, तंत्रिका तंत्र, और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। केवल B12 युक्त भोजन का सेवन ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी ज़रूरी है कि शरीर इसे अच्छी तरह अवशोषित कर सके।