दिल्ली चुनाव की तारीख का ऐलान, 5 फरवरी को मतदान, 8 को मतगणना

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और वरिष्ठ चुनाव अधिकारियों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी किया है। 

70 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है और नए सदन के गठन के लिए उससे पहले चुनाव होने हैं। 

दिल्ली में विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को एक ही चरण में होंगे और वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी। चुनाव आयोग ने आज घोषणा की। 

अरविंद केजरीवाल की अगुआई वाली आम आदमी पार्टी (आप) लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए पूरी तरह से तयारी में लग गई है। 

भाजपा ने बाजी पलटने के लिए हरसंभव कोशिश की है। कांग्रेस भी इस लड़ाई में अकेले मैदान में उतर रही है और भाजपा तथा आप दोनों को निशाना बना रही है 

दिल्ली में 1,55,24,858 मतदाता वोट डालने के योग्य हैं. इनमें 83.49 लाख पुरुष मतदाता और 71.73 लाख महिला मतदाता हैं। 

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि 85 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए भी घर से मतदान की सुविधा रहेगी। 

जो दिव्यांग पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डालना चाहेंगे, उनके लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की जाएगी और रैंप बनाए जाएंगे। 

महाकुंभ का पहला शाही स्नान कब होगा